चुनाव आयोग ने राज्य के प्रशासन में एक बड़ा बदलाव किया, DGP को हटाया
कोलकाता
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के विधानसभा चुनावों में कुछ दिनों का समय बचा है। इससे पहले चुनाव आयोग ने राज्य के प्रशासन में एक बड़ा बदलाव किया है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी वीरेन्द्र का तबादला कर दिया है। उनकी जगह पर पी नीरजनयन को नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वीरेन्द्र को चुनाव से जुड़ी कोई भी जिम्मेदारी ना दी जाए।
चुनाव आयोग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि राज्य की चुनावी तैयारियों की स्थिति की समीक्षा के बाद आयोग ने पी नीरज नयन को पश्चिम बंगाल के डायरेक्टर जनरल और आईजीपी वीरेंद्र की जगह पर तत्काल प्रभाव से तैनात किया जाता है। केन्द्रीय चुनाव आयोग का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है। सुबह 10 बजे तक चीफ सेक्रेटरी पश्चिम बंगाल को केंद्रीय चुनाव आयोग को आदेश पर अमल के बारे में जानकारी देनी है।

पाठको की राय